राजस्थान सब-जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की बेटियों ने जीता खिताब

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।राजस्थान सब-जूनियर की मांगरोल (बारां) में आयोजित 51वीं राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा टीम ने जयपुर को कांटे की टक्कर वाले रोमांचक मैच में पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत से जिले भर में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच लोकेश खोईवाल, जसवंत खोईवाल तथा टीम मैनेजर कृतिका खटीक के उत्कृष्ट मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला बास्केटबॉल संघ, भीलवाड़ा के मानद सचिव प्यारे लाल खोईवाल एवं अध्यक्ष अजय भंडारी ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन रणजीत खोईवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित भंडारी एवं शिव खोईवाल ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के बास्केटबॉल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंघवी, अभि जैन, राहुल जायसवाल, शिव बैरवा, देवेंद्र खोईवाल, इकबाल मंसूरी, अभिषेक खोईवाल एवं अजय खोईवाल सहित अनेक खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।