CTET Answer Key: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बहुत जल्द केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) की आंसर-की जारी करने वाला है। आंसर-की जारी होने के बाद इसे ctet.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
📢 सीटीईटी 2026 आंसर-की अपडेट
सीबीएसई ने फरवरी 2026 सत्र की सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की थी। अब आंसर-की जारी होने वाली है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, CTET Answer Key 2026 आज, 24 फरवरी 2026 को जारी की जा रही है और इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
डाउनलोड करने के स्टेप्स
- ctet.nic.in पर जाएं
- “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें
- आंसर-की और OMR शीट डाउनलोड करें
ऑब्जेक्शन विंडो
- उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा
- प्रति प्रश्न ₹1000 शुल्क लगेगा










