दिलखुश मोटीस
सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल।अम्बेडकर संघर्ष समिति सावर ने अम्बेडकर गार्डन स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर हाईमास्ट लाइट, रंगीन सजावटी लाइट एवं फव्वारा सिस्टम स्थापित करवाने की मांग को लेकर सोमवार को कार्यवाहक उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद वैष्णव सावर को ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष घनश्याम पंवार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि अम्बेडकर गार्डन क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। ऐसे में प्रतिमा स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक सूरजकरण मालावत, सेवानिवृत्त एएसआई दुर्गालाल सामरिया, रंगलाल आलोरिया, सत्यनारायण महावर, विनोद कुमार पंवार, बबलू सामरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर अम्बेडकर गार्डन में हाईमास्ट लाइट, रंगीन लाइट एवं फव्वारा सिस्टम स्थापित करवाने की मांग की।
