टोडाभीम, स्मार्ट हलचल। राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के समाधान में प्रभावी साबित हो रहे हैं। टोडाभीम शहर निवासी सयैद मुजफ्फर को शिविर के माध्यम से चार वर्ष से लंबित पट्टा प्राप्त हुआ, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।
सयैद मुजफ्फर ने बताया कि उन्होंने नगरपालिका में पट्टा प्राप्त करने के लिए अपनी पत्रावली करीब चार वर्ष पूर्व जमा करवाई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से उन्हें पट्टा प्राप्त नहीं हो पा रहा था। राज्य सरकार द्वारा 12 जून से शुरू किए गए शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत उनकी लंबित पत्रावली का निस्तारण करते हुए उन्हें पट्टा जारी किया गया।
पट्टा मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने अधिकार का लाभ मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं नगरपालिका टोडाभीम के अधिशाषी अधिकारी हनुमान शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
