अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल।सतवाड़ा गांव में जगदम्बा क्रिकेट क्लब द्वारा एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 18 जून को होगा।इस आयोजन में बीएसएस सुप्रीमो नरेश मीणा और सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये नकद और द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये नकद होगा।क्लब ने निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए हैं। सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे।
लीग मैच 10-10 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 12-12 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क 551 रुपये निर्धारित किया गया है।
समाजसेवी राकेश मीणा सतवाड़ा ने बताया कि प्रत्येक टीम के 11 खिलाड़ियों के लिए अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी टीम में दूसरे गांव का खिलाड़ी पाया जाता है, तो उस टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को अपना खेल किट भी साथ लाना होगा।
