किलकारी और मोबाइल एकेडमी से गर्भवती माताओ और नवजात शिशुओ की होगी और बेहतर देखभाल
स्मार्ट हलचल|डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आज दिनांक 23/02/26 एवं 24/02/26 को भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ ब्लॉक में बिजौलिया एवं मांडलगढ़ ब्लॉक की समस्त आशा एएनएम ओर सी एच ओ का मातृ और शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए मांडलगढ़ ब्लॉक कार्यालय ऑफिस में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी श्री मान डॉ.गोपाल लाल यादव की अध्यक्षता में किलकारी मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम के कार्यशाला का आयोजन किया गया भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य योजना है, जो गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। यह योजना मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने और गर्भावस्था और शिशु देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। किलकारी के माध्यम से पंजीकृत गर्भवती माताओ और एक साल तक के शिशु के उत्तम स्वास्थ्य और देखभाल के लिए मोबाइल कॉल के जरिये स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी एवं जागरुकता प्रदान की जाती है जैसे एनीमिया से बचाव ,परिवार नियोजन की जानकारी टीकाकरण के लिए प्रेरित करना एवं मातृ स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता देना शामिल है। सभी आशा सहयोगिनी व एएनएम कोशिश करें कि ए एन सी रजिस्ट्रेशन के दौरान गर्भवती का खुद का मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में दर्ज हो और एएनसी रजिस्ट्रेशन के बाद सभी गर्भवती महिलाओ को किलकारी कॉल सुनने के लिए प्रोत्साहित करें। किलकारी मोबाइल संदेश में गर्भवती महिलाओ को डा. अनीता से मैसेज सुनने को मिलेगें जिससे ए एन सी, टीकाकरण, खान-पान आदि में जागरुकता बढेगी। अगर कोई भी गर्भवती महिला कॉल आने पर फोन नहीं उठा पाती है तो पुनः सुनने के लिए अपने नम्बर 14423 डायल कर उसे फिर से सुन सकती है।
*कैसे गर्भवती माताओ और नवजात शिशुओ का ध्यान रख रही किलकारी योजना*
कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम ऑफिसर भागीरथ शर्मा द्वारा किलकारी प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी ओर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर संदीप कुमारी भाटिया, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर देवी लाल बारेठ एवं ब्लॉक नोडल ऑफिसर रिंकू जैन उपस्थित रहे एवं प्रोग्राम के बारे जानकारी दी गयी।










