डबल इंजन सरकार में देश का युवा लुट रहा – डोटासरा

बून्दी- स्मार्ट हलचल।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य व देश का नौजवान डबल इंजन सरकार में लुट रहा है, आत्महत्या कर रहा है। उनकी मेहनत व पैसो की बर्बादी होने के बावजूद मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है। डोटासरा ने यह बात आज बून्दी में एक होटल में पत्रकार वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवा निराशा व अवसाद के शिकार हो रहे है। कई युवाओं ने तो आत्महत्या जैसाकदम उठाया है लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। डोटासरा ने सवाल उठाया कि आखिर युवाओं के भविष्य से हो रहे इस खिलवाड़ पर प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला।

नीट पेपर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बावजूद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधाना इस्तीफा नहीं दे रहे है जबकि देश भर में युवा उनके खिलाफ

आंदोलन प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को भी जमकर कोसा और कहा कि यह सरकार एक भी बड़ी परीक्षा बिना विवाद के आयोजित नहीं कर सकी। इससे युवा वर्ग में निराशा व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटा में 17 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम किसी राजनीतिक सभा का हिस्सा नहीं है बल्कि यह उन छात्रों और युवाओं की आवाज सुनने का मंच है जिनके सपनों पर बार बार पेपर लीक और परीक्षा घोटालो ने चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज को देश की

संसद तक पहुंचायेंगे और पूरे देश को बतायेंगे कि किस तरह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि राज्य में 70 साल के इतिहास में पहला शिक्षा मंत्री व पंचायत राज मंत्री ऐसा बना है जिसे शिक्षा का शव पंचायत का प का ज्ञान भी नहीं है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर केवल अनर्गल बयानबाजी कर रहे है और हिन्दू मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने राज्य की भजनलाल सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह सरकार नहीं सर्कस है जिसमें शेर तो है लेकिन वह दिखावा मात्र है।