Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की छवि धुमिल करने को लेकर कांग्रेस ने जिला...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की छवि धुमिल करने को लेकर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Published on

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की छवि धुमिल करने को लेकर पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनो जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन से पूर्व शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की छवि धूमिल करने को लेकर एक षडयंत्र बताते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने योगी मोदी सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की संत परम्परा के अग्रज चार शंकराचार्य में से एक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जो कि प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य है। इनके द्वारा लम्बे समय से गौ सेवा व गौ रक्षा की बात प्रमुखता से उठा जा रही है। वर्तमान में भारत की गौ मांस निर्यात में वृद्धि व उत्तरप्रदेश का अग्रिम राज्य की सूची में आने की बात का शंकराचार्य जी खुलकर विरोध कर रहे थे।
हाल ही में योगी सरकार द्वारा शंकराचार्य जी को मोनी अमावस्या पर संगम स्नान करने से रोका गया, पुलिस द्वारा गलत व्यवहार किया गया एवं बटुकों के साथ मारपीट की गई थी योगी सरकार द्वारा राजनैतिक षड्यंत्र के तहत उनकी छवि धुमिल करने का प्रयास किया गया जिससे करोड़ों हिन्दुओं में रोष व्यापत हुआ, सीधे तौर से राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगे थे, ये सब होने के बावजूद अब शंकराचार्य पर एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा यौन उत्पीड़न केस करवाना राजनैतिक षड्यंत्र है। हिस्ट्रीशटर आशुतोष ब्रह्मचारी राम भद्रचार्य का शिष्य है जो अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। आज हिन्दू धर्म के शंकराचार्य व गौ माता भाजपा के राज में असुरक्षित है। शंकराचार्य जी के खिलाफ खिलाफ प्रयागराज के झूसी थाने में बीएनएस की धारा 351 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6, 3, 4 (2), 16 और 17 में मामला दर्ज हुआ है पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि हमें डर है कि उप्र के मुख्यमंत्री राजनैतिक षड्यंत्र के तहत शंकराचार्य को बन्दी ना बना लें या और कोई नुकसान ना पहुँचा दे, इसके लिए केन्द्रीय ऐजेन्सियों से जांच करवाई जावे। यह भी उल्लेखनीय है कि भाजपा की सरकार द्वारा इलेक्ट्रोल बॉण्ड के माध्यम से गौकशी करने वाली कम्पनियों से चन्दा लिया गया। उन्होंने शंकराचार्य के प्रति किये जा रहे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए दोषियों पर कार्यवाही करने तथा शंकराचार्य जी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की है।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

पद्मश्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव- 2026 का शुभारंभ

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में आयोजित चित्तौड़गढ़...

लाडपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग की लाइट बंद व सर्विस रोड़ क्षतिग्रस्त से ग्रामीणों में रोष

शिव लाल जांगिड़ लाडपुरा, स्मार्ट हलचल. कोटा-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर स्थित लाडपुरा चौराहे पर...