भाजपा नगर कार्यकारिणी ने मनाया महाराणा प्रताप जयंती जन्मोत्सव

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा बुधवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित जनों ने महाराणा प्रताप के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जिनगर, विधानसभा संयोजक शिवराज कुमार कुमावत, सहसंयोजक बजरंग सिंह राणावत, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, राजाराम पोरवाल, प्रमोद छिपा, सुरेश मुन्दड़ा, चीनू बैरागी, डॉ. जलदीप पथिक, मोहन रेगर, विक्रम सैनी, सुनीता बलाई, सोनाली पोरवाल, ममता गारू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।