नगर फोर्ट में भक्ति का महासंगम: घोड़ा बग्गीया व अश्व सवारों संग निकली भव्य शोभायात्रा, बाबा रामदेव जी की मूर्ति स्थापना के साथ महोत्सव संपन्न

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट बैरवा मोहल्ला, हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित नगर फोर्ट में चल रहे श्री श्री 1008 श्री बाबा रामदेव जी महाराज मूर्ति स्थापना महोत्सव का बुधवार को भव्य समापन हुआ। मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा में पांच घोड़ा बग्गी और पांच घोड़ों पर सवार अश्वारोहियों ने सबका मन मोह लिया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरा नगर “रूणिचा रा धणी बाबा रामदेव जी महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा।
शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
दोपहर में मंदिर प्रांगण से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा में सबसे आगे पांच घोड़ा बग्गी चल रही थी, जिसमें बाबा रामदेव जी का चित्र सुसज्जित था। बग्गी के साथ-साथ पारंपरिक वेशभूषा में पांच घोड़ों पर सवार युवक ध्वज लिए चल रहे थे। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों पर झूमते श्रद्धालु, मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा पूरे बैरवा मोहल्ला का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर पहुंची।की विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना शोभायात्रा के बाद आचार्य रामकुंवार महाराज, मांडकला एवं यज्ञाचार्य पंडित संजय शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा रामदेव जी की दिव्य मूर्ति की स्थापना की गई। मंच संचालन लादू लाल जी, अध्यापक बोसेरिया ने किया। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण हुआ।
पांच दिवसीय महोत्सव का समापन
आयोजक बैरवा समाज द्वारा 3 जून को गणेश निमंत्रण से शुरू हुआ यह महोत्सव 15 जून को रामायण पाठ, 16 जून को भजन संध्या व कलश यात्रा के बाद आज मूर्ति स्थापना के साथ संपन्न हुआ। 16 जून की कलश यात्रा में भी हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।
*आयोजकों ने जताया आभार*

आयोजन समिति के ओमप्रकाश जी ने कहा: “बाबा की कृपा से पांच दिवसीय महोत्सव निर्विघ्न संपन्न हुआ। शोभायात्रा में पांच घोड़ा बग्गी और अश्व सवारों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।