बानसूर। स्मार्ट हलचल|स्थानीय पंचायत समिति में नियुक्त विकास अधिकारी सुनीता कुमावत को कार्यभार संभालने के 24 घंटे के भीतर ही एपीओ कर दिया गया हैं। पंचायती राज विभाग राजस्थान ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए उन्हें पंचायती राज मुख्यालय जयपुर भेजने के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने करीब छह महीने के इंतजार के बाद शुक्रवार को उनकी बानसूर में नियुक्ति की थी। सुनीता कुमावत ने सोमवार को पंचायत समिति में कार्यभार ग्रहण किया, लेकिन मंगलवार को ही उन्हें वापस मुख्यालय भेज दिया गया। अचानक हुए इस आदेश से पंचायत समिति में चर्चाओं का माहौल है और विकास कार्यों की निरंतरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।










