बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम खोहरी में सोमवार रात एक लेपर्ड ने खेत में बंधी बछड़ी का शिकार कर लिया, जिससे ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण राजेंद्र यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लेपर्ड की हलचल देखी जा रही है और खेतों में उसके पदचिह्न भी मिले हैं। वहीं रिंकू गुवारिया ने बताया कि देर शाम लेपर्ड उनकी कार के सामने आ गया और खेतों की ओर भाग गया। लेपर्ड की मौजूदगी से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग राजस्थान से लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।










