बड़ला में नाय की गुवाड़ी के देवनारायण भगवान की मूर्ति स्थापना की

रमेश चंद्र डाड

आकोला|स्मार्ट हलचल।क्षेत्र के बड़ला गांव में नाईयों की गुवाड़ी स्थित देवनारायण के नवनिर्वाचित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय समारोह को संपन्न हुआ शंकर लाल सेन भैरू लाल सेन ने बताया कि समारोह की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई ।यज्ञ आचार्य लक्ष्मी नारायण दोवनी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्वाचित मंदिर के देवनारायण की प्रतिमाएं स्थापित की गई इसके बाद महाआरती के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।इस दौरान श्रद्धालुओं ने घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की समारोह के साथ ही प्रसादी का भोग लगाकर वितरित किया गया