शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल|वैर भरतपुर राजस्थान में कस्बा वैर में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर प्रांगण में मनाया जाएगा । उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून रविवार को ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय विद्यालय वैर में किया जाएगा । कार्यक्रम में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कार्मिकों को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर योगाभ्यास करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप गई है। विकास अधिकारी पंचायत समिति को कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वैर को टेंट, माइक, बैठक व्यवस्था, पेयजल एवं साफ सफाई, की व्यवस्था करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्थानीय थाना पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षित करने ,तथा शिक्षा विभाग को आयोजन स्थल की तैयारी करने तथा अन्य विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम की योग प्रशिक्षण की देखरेख में सामूहिक योग अभ्यास कराया जाएगा।
