बानसूर।स्मार्ट हलचल|कस्बें के निकटवर्ती ग्राम गिरुड़ी में शादी में बैंड बजाने आया टीनू वाल्मीकि पांच दिन से लापता है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर दो दिन में बरामदगी की मांग की। लापता युवक की पत्नी ने बानसूर पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार टीनू 19 फरवरी को बहरोड़ से गिरुड़ी शादी में आया था और 20 फरवरी को पैसे लेकर लौटते समय लापता हो गया। फिलहाल मोबाइल बंद है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि अंतिम लोकेशन कोटपूतली मिली है।पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।
शादी में बैंड बजाने आया टीनू वाल्मीकि पांच दिन से लापता, ग्रामीणों ने दिया एसडीम को ज्ञापन
Published on










