चाँद जी की खेड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल।ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्राम पंचायत चांद जी की खेड़ी में संपन्न हुआ जिसमें 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित हुए | शिविर में विधायक गोपाल लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा तथा शिविर प्रभारी रामेश्वर बेरवा एवं ललित कुमार डीडवानिया तहसीलदार की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ | शिविर में पंचायत राज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत 10 पट्टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल, प्रधानमंत्री आवास में निर्मित आवास की चाबी नंदकिशोर कंजर चीताबड़ा को सुपुर्द की गई | राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण के 19, रास्ता खुलासा के 4, पत्थर गड़ी व सीमा ज्ञान के 5, सामलाती बटवारा 1 एवं नाम शुद्धिकरण के 6 प्रकरणों का निस्तारण किया गया | जिसमें 30 वर्षों से मोजिया अपने नाम शुद्धिकरण से मौजीराम बना | मोजीराम ने ग्रामीण सेवा शिविर की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया| ग्राम सेवा सहकारी समिति चांद जी की खेड़ी द्वारा अल्पकालिक फसल ऋण योजना के तहत माइक्रो एटीएम के माध्यम से 3 काश्तकारों को ऋण वितरण किया गया अन्य विभागों के दर्ज प्रकरणों का निस्तारण शिविर में हाथों-हाथ निपटारा किया गया तथा विधायक द्वारा खाद पर हो रही कालाबाजारी के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों को पाबंद किया गया | ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में प्रशासक मोहनलाल धाकड़,सह शिविर प्रभारी सुरेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी बंशीलाल कुम्हार, चैन सिंह , संजय पाराशर (गिरदावर), चेतन मीणा (पटवारी), गोवर्धन वैष्णव, शांतिलाल जोशी, उमाशंकर वैष्णव, वीरेंद्र वैष्णव, राजेश बैरागी, मिट्ठू सिंह, संदीप शर्मा सहित भाजपा नेता सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे |