सेवा और समर्पण के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन: महिला कांग्रेस ने भीलों की झोपड़ियों में बांटे सेनेटरी पैड, फल व चॉकलेट

चित्तौड़गढ़ | महिला कांग्रेस | राहुल गांधी जन्मदिवस

राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा व जिला अध्यक्षा यशोदा पुरोहित के निर्देशन में हुआ आयोजन; शहर अध्यक्षा रेणु कंवर और ग्रामीण अध्यक्षा गायत्री चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काटा केक
विशेष सामाजिक रिपोर्ट: स्मार्ट हलचल ब्यूरो (चित्तौड़गढ़)

चित्तौड़गढ़, 19 जून 2026। स्मार्ट हलचल।कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिवस महिला कांग्रेस द्वारा सेवा, समर्पण एवं जनहित के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा, प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा पुरोहित के निर्देशन में जिले भर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भीलों की झोपड़ियों में जरूरतमंदों की सेवा:

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़ एवं ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री चौधरी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इसके पश्चात भीलो की झोपड़ियों में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को फल, चॉकलेट एवं युवतियों को सेनेटरी पैड वितरित कर मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

वंचित वर्गों की आवाज हैं राहुल गांधी:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी सदैव देश के गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जनसेवा, सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में ये रहीं उपस्थित:
इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीनाक्षी भड़कत्या, कलिका पाटनी, पूर्व पार्षद कुसुम मीणा, प्रतिभा तिवारी, मधु गोस्वामी, वृतिका सालवी, नेहा सिंह, ज्योति तिवारी, माया सालवी, रितु, अनुराधा, सुगना भील, पार्वती, रुकया बानो, सीमा साहू, देवराज, हर्षवर्धन सिंह सहित कई स्थानीय बालिकाएं व महिलाएं उपस्थित रहीं।