डीएमएफटी योजना की सड़क अधूरी, ग्रामीणों में रोष; बारिश में हादसों का बढ़ा खतरा

  1. मोड़ का निंबाहेड़ा। डीएमएफटी योजना के अंतर्गत गांगलास से रूपाहेली खुर्द तक 2.275 किलोमीटर संपर्क सड़क निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य में ढिलाई के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है तथा राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कई वाहन वह अंटाली से भीलवाड़ा जाने वाली बसे निकलती है ,बारिस होने के कारण सड़क बड़ा गड्ढा हो गया है, ठेकेदार द्वारा मिट्टी डालने से रास्ता ओर फिसलन भरा हो गया है।

जानकारी के अनुसार उक्त सड़क का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) आसींद द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का ठेका बाड़ी माता बिल्डर एंड कंस्ट्रक्शन, कालियास को दिया गया है। कार्य प्रारंभ करने की तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब तक सड़क निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। कार्य पूर्ण करने की वास्तविक स्थिति भी निर्माण स्थल पर अंकित नहीं की गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण विभाग की लापरवाही एवं ठेकेदार की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य से अधूरा पड़ा हुआ है। रूपाहेली से गांगलास तक के मार्ग पर जगह-जगह अधूरा निर्माण होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। अब मानसून के आगमन के साथ ही सड़क की स्थिति और अधिक खराब होने तथा बड़े हादसों की आशंका बढ़ गई है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
वही आसींद के अधिशासी अभियंता नंदलाल मीणा का कहना है कि मैने ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कह दिया है।