Homeराजस्थानअलवरवैर में अवैध एलपीजी उपयोग पर डीएसओ प्रवर्तन दल की सख्त कार्रवाई

वैर में अवैध एलपीजी उपयोग पर डीएसओ प्रवर्तन दल की सख्त कार्रवाई

Published on

शशिकांत शर्मा

भरतपुर|स्मार्ट हलचल|भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में आज जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) के निर्देशन में प्रवर्तन स्टाफ द्वारा एलपीजी के अवैध उपयोग के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई होटल एवं ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के गैरकानूनी व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों के आधार पर की गई।कार्रवाई के दौरान जय गुरुदेव फैंटा होटल (अमोली), राज होटल (अमोली), पंडित होटल (हलेना) तथा प्रदीप होटल (झालाटाला) पर जांच की गई। जांच में कुल 13 घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं 2 भट्टियां अवैध उपयोग में पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही जब्त (जप्ती) किया गया।इस कार्रवाई में प्रवर्तन दल के ईओ प्रदीप शर्मा, सरोज बिश्नोई, साक्षी कासवा तथा ईआई गुरप्रीत सिंह, विजय मीणा और पूजा चौहान शामिल रहे।प्रवर्तन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कानूनन अपराध है। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest articles

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

More like this

रमज़ानुल मुबारक: रहमत, मग़फिरत और बरकतों का अज़ीम महीना

एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|रमज़ानुल मुबारक इस्लामी साल का सबसे पवित्र, मुबारक और रहमतों से...