महेश नवमी महोत्सव: कपल रिले दौड़ एवं धीमी गति बाइक प्रतियोगिता आयोजित

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान मे महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश स्पोर्टस एकेडमी में कपल रिले दौड़ एवं धीमी गति बाइक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें युवाओं व दंपत्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी फिटनेस, आपसी समन्वय और अपने संतुलन और बाइक संचालन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। धीमी गति बाइक प्रतियोगिता प्रभारी दिनेश कुमार हेडा ने बताया की धीमी गति प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 27 तथा महिला वर्ग में 14 प्रतिभागियो ने भाग लिया। प्रतिभागियों को निर्धारित दूरी को सबसे धीमी गति से तय करना था, जबकि उनके पैर जमीन को नहीं छूने चाहिए थे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने बेहतरीन संतुलन का परिचय दिया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कपल रिले दोड़ के प्रभारी अश्विन तोतला व कृष्ण गोपाल सोमानी ने बताया की कपल रिले दौड़ में 14 कपल ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित दूरी को रिले प्रारूप में पूरा किया। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की कपल रिले दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका चेचाणी-प्रतीक की जोड़ी प्रथम रही। अखिलेश-टोनिका झंवर द्वितीय तथा नितिन-अंशु माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही धीमी गति बाइक प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में केशव पलोड प्रथम, पवन नुवाल द्वितीय तथा प्रियांश सोमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में इशिता माहेश्वरी प्रथम, यशोदा मंडोवरा द्वितीय एवं प्रिया माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में धीमी गति बाइक के प्रायोजक एसआरएम स्पिनर के राघव सोमानी, कपल दौड़ के प्रभारी कालू बियानी, सहित राजेंद्र कचोलिया, केदार जागेटिया, सुरेश बिरला, भेरूलाल सोमानी, मुकेश चेचानी, विनय माहेश्वरी, केदार जागेटिया पार्षद, आदित्य मालीवाल, अंकित लखोटिया, अरूण बियानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।