(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल।21 जून योग दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया में आज 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लॉक स्तर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing”के तहत आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, मनोज गोधा , पंकज विजयवर्गीय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा और पूर्व पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा उपस्थित रहे। आयुर्विज्ञान एवं चिकित्सा जगत से डॉक्टर संजय नागर,डॉक्टर दुर्गा शंकर मेहर, डॉक्टर रिजवानाऔर डॉक्टर आशुतोष ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी संभागियों को राजकुमारी चौधरी द्वारा योग का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया, जिसका डॉक्टर संजय नागर, डॉक्टर दुर्गा शंकर मेहर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम यादव ने भी नेतृत्व किया। प्रधानाचार्य दिलीप सिंह की मौजूदगी में सभी शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने ताड़ासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।
