आकोला (रमेश चन्द डाड)
स्मार्ट हलचल।श्री सुवालका नवयुवक मंडल समिति कोटडी के अध्यक्ष सम्पत लाल सुवालका गेवरिया की उपस्थिति में उपखंड क्षेत्र के समस्त सुवालका समाज ने कोटडी उपखंड मुख्यालय पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान रहने की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है आसपास के गांवों से आने-जाने के लिए समय पर साधन नहीं मिलने की वजह से परेशान हो रहे हैं ! अतः इन विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए उपखण्ड कोटड़ी पर एक भूखंड का आवंटन किया जाए जिससे छात्रावास निर्माण करा कर बच्चों के भविष्य को निखारने के लिए पढ़ाई सुचारू रूप से चलने के लिए और सामाजिक कार्य हेतु छात्रावास का निर्माण किया जा सके सम्बन्धीत ज्ञापन माननीय विधायक श्री गोपीचंद मीणा को दिलाया जिसपर विधायक श्रीगोपीचंद मीणा ने आश्वासन दिलाया की अति शीघ्र भूखंड का आवंटन कर दिया जाएगा इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष कोटड़ी श्री प्रहलाद सेन, जमना लाल डीडवानिया, धर्म जीनगर, कैलाश तिवारी, बलवीर सेन , उपाध्यक्ष गोपाल लाल, कैलाश, ओमप्रकाश, योगेश, राजकुमार, कन्हैया लाल, लोकेश, सुरेश कुमार सुवालका सहित सुवालका समाज के पदाधिकारि उपस्थित थे
