Homeभीलवाड़ासुख गया बोरवेल, बूंद बूंद को तरस रहे लोग

सुख गया बोरवेल, बूंद बूंद को तरस रहे लोग

बीगोद@स्मार्ट हलचल/स्थानीय तेजाजी झुपड़ा के दलित बस्तीवासी एक एक बूंद के लिए तरस रहे है। पेयजल के लिए चंबल का पानी भी नही मिला और सरकारी बोरवेल ने भी भीषण गर्मी में साथ छोड़ दिया। बोरवैल में पानी खत्म होने से पानी नही आ रहा है जिससे बस्तिवासियो को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नंदलाल भील, कैलाश भील, प्रकाश भील सहित अन्य लोगों ने बताया की भीलों के झोपड़ा में पेयजल के लिए चंबल पाइप लाइन नही डाली गई। बस्तिवासी सरकारी बोरवेल से पानी भर रहे थे। भीषण गर्मी से बोरवेल में भी पानी नही आ रहा है। जिससे लोगों को पानी के लिए एक सप्ताह से दूर दराज तक भटकना पड़ रहा है।
पेयजल की सुविधा के लिए कई बार मांग भी की गई परंतु सिर्फ आश्वासन मिला। पूरी बस्ती के लोग एक एक बूंद के लिए तरस रहे है।
इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। ऐसे में नहाने और कपड़े धोना तो दूर पीने का भी पानी भी नसीब नही हो रहा है।
पानी की टंकी भी सुखी पड़ी है। बस्तिवासियों ने सोमवार को खाली टंकी पर बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर पानी की मांग की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES