अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित गर्ग पहुंचे मंडावर

नीरज मीणा

मंडावर।स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित गर्ग के मंडावर आगमन पर अग्रवाल सम्मेलन अग्रवाल युवा सम्मेलन एवं अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा सम्मान समारोह रविवार शाम को साइंस कैंपस स्कूल में आयोजित किया गया।
अग्रवाल सम्मेलन प्रवक्ता मुकेश कुमार सिन्दूकी ने बताया कि इस अवसर पर नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित गर्ग का अग्रवाल सम्मेलन मंडावर के अध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास गोयल ने गर्मजोशी के साथ माला दुपट्टा एवं साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए अतिथियों का कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान द्वारा मुझे युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इस जिम्मेदारी का मै ईमानदारी से निर्वहन करूंगा एवं समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलूंगा और हमेशा समाज के हित में कार्य करता रहूंगा इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में समाज से जोड़ा जाए एवं समाज में हमेशा एकजुटता बनाए रखें। कार्यक्रम में मंच संचालन पूरण बंसल एवं अवधेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महामंत्री अनंत मंगल उपाध्यक्ष राम अवतार सिंहल कोषाध्यक्ष राजेश बंसल युवा अध्यक्ष सन्नी गर्ग महामंत्री शिवम मंगल युवा जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गोयल संजीव कंसल शुभम बंसल द्वारका प्रसाद गोयल राजेंद्र गोयल अनिल मित्तल योगेश अग्रवाल नरेंद्र बंसल मनोज मंगल विवेक अग्रवाल संतोष सिंहल मनोज गर्ग सुरेश बंसल वंदना सिंहल मंजू मित्तल कल्पना गर्ग सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।