सूरज वर्मा
स्मार्ट हलचल।सावर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा अजमेर देहात की जिला अध्यक्षता में रविवार को सराना क्षेत्र में जनजाति समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन स्थानीय सरपंच नीलू जैन के फार्म हाउस पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना सहित अनेक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल भील ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में नसीराबाद मंडल अध्यक्ष सांवर लाल भील, बजरंग मंडल अध्यक्ष सरवाड़ रामधन भील, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद भील, मसूदा ज़िला मंत्री जीवराज भील ज़िला परिषद सदस्य सांवरलाल लोहरवाड़ा वार्ड मेंबर लाला राम, बावन माता मंडल अध्यक्ष रामनिवास मीणा, महादेव मीना सुरेंद्र मीणा,सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने क्षेत्र में जनजाति विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरवाड़ क्षेत्र में छात्रावास (हॉस्टल) निर्माण, जोताया में सबरी बाई मंदिर निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। इस संबंध में विधायक के माध्यम से सरकार तक प्रस्ताव पहुंचाने ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई करवाने की बात कही गई।
बैठक का समापन समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया।
