(रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र सिंगोली चारभुजा मंदिर में दान पात्र खोले जाने पर बड़ी राशि सामने आई है। मंदिर प्रशासन द्वारा दो दिनों तक चली गिनती के बाद कुल 24 लाख 92 हजार 340 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस दौरान निरीक्षक भोजराज अग्रवाल, लिपिक बंशीधर, रामप्रसाद सेवागिर, प्रबंधक अर्जुन सिंह, देवस्थान विभाग अजमेर के प्रशासक राकेश कुमार आर्य सहित राजेंद्र सिंह पुरावत, दिनेश स्वर्णकार, सुरेंद्र कुमार पाराशर, सुरक्षा गार्ड शंकर सिंह, शंकर नाथ, कन्हैया लाल, मुरली पाराशर और पुजारी सहित अन्य मौजूद रहे।
सिंगोली चारभुजा मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है, जहां हर माह सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में भोजन, ठहरने और पानी की उत्तम व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
