Homeभीलवाड़ाजिंदगी कैसे जीना है ये रामायण सिखाती है,,जीवन का अंतिम समय कैसा...

जिंदगी कैसे जीना है ये रामायण सिखाती है,,जीवन का अंतिम समय कैसा हो यह भागवद सिखाती है__स्वामी प्रकाशानंद जी

भीलवाड़ा ।शहर के आजाद नगर स्थित सुखवाल भवन में 9 दिवसीय कथा का भव्य आयोजन हनुमान टेकरी के महंत 108 श्री बनवारी शरण शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, कलश यात्रा सहजानंद आश्रम से सुखवाल भवन पहुंची,इस दौरान महिलाएं सज धज कर सिर पर कलश रख मंगल गीत गा रही थी,दोपहर 1008 श्री प्रकाशानंद जी के मुखारविंद से राम कथा में बताया की “बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सुर दुर्लभ सब ग्रंथ हि गावा।। यह जीवन बड़े सौभाग्य से मिलता है, इस जीवन को व्यर्थ मत गंवाओ,यह जीवन राष्ट्र सेवा, एव सत्य की ओर अग्रसर होने के लिए बनाया गया है, मनुष्य जीवन मिला है तो देश की सेवा करो दान करो वेद और शास्त्रों और संस्कृतियों को बचाने में अपना सहयोग करो।वही कथा वाचक 1008 प्रकाशानंद महाराज ने अपनी मधुर वाणी से बताया कि जिंदगी केसे जीना है यह रामायण सिखाती है, और जिंदगी का आखरी समय केसा हो यह भागवद सिखाती है, कथावाचक ने यह भी बताया कि राम कथा एक ग्रंथ होने के साथ इसको कल्प वृक्ष की उपाधि के समान बताया है, इस दौरान पंडित विनोद कुमार शर्मा, पन्ना लाल कुमावत, मुकेश सैनी राधे राधे भैया, नंदू भैया, धर्मेंद्र सिंह, देवी लाल, चौथ मल, विष्णु शर्मा, ज्ञानवती पांडे सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES