भाटी स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित
स्मार्ट हलचल/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा शेरगढ़ में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवम् एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हेम सिंह भाटी भलासरिया को स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रदान किया जाता हैं भाटी को खेल,शिक्षा,एनसीसी,पर्यावरण एवम् जल संरक्षण, विद्यालय विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। भाटी ने अंबालिका शास्त्री फाउंडर शक्ति फिल्म प्रोडक्शन, व आयोजन कमेटी का आभार जताया। भाटी को स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किए जाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार व्याख्याता सुरेंद्र सिंह चौधरी,वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,सुरेंद्र कुमार भास्कर, चंपालाल,अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़,बाबूलाल,कालू राम,पुखराज,विजय सिंह मीणा, नरसिंराम,वरिष्ठ सहायक चंपाराम,कनिष्ठ सहायक देवेंद्र यादव,विद्यालय सहायक सूरज भारती, हरीपाल सिंह, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भाटी को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।