समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन का सम्मान, महिला मंडल ने जताया कृतज्ञता भाव

चित्तौड़गढ़, 23 जून।स्मार्ट हलचल।श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा समाज एवं धार्मिक गतिविधियों में वर्षों से निःस्वार्थ सेवा एवं सहयोग प्रदान करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन के सम्मान में मंगलवार को श्री केसरिया जैन गुरुकुल में कृतज्ञता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना मेहता, मनोरमा अजमेरा, दिलखुश खेरोदिया, स्वाति छाजेड़, सरोज नाहर तथा श्री महावीर जैन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य सेठिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजेंद्र प्रसाद जैन के सामाजिक एवं धार्मिक योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके समर्पण एवं सेवाभाव से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।

इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से राजेंद्र प्रसाद जैन का सम्मान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री महावीर जैन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य सेठिया का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं श्री केसरिया जैन गुरुकुल की ओर से आदित्य सेठिया, राजेंद्र प्रसाद जैन, महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता एवं महासचिव रजनी रांका का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल महासचिव रजनी रांका ने किया। समारोह में समाजजन एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।