खखरेरू /स्मार्ट हलचल।फतेहपुर थाना क्षेत्र के दरियामऊ बाजार में सब्जी खरीदने आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरदासपुर सराफन गांव निवासी प्रशांत दुबे पुत्र सर्वेश दुबे मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (यूपी 71 डीयू 6118) से दरियामऊ बाजार सब्जी खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक बाजार में एक किनारे लॉक कर खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने लगे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने के साथ बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना प्राप्त हुई है सूचना के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है
