भरत देवड़वाल
निवाई-जोधपुरिया।स्मार्ट हलचल।भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने मंगलवार सांय निवाई उपखंड जोधपुरिया भगवान देवनारायण जी के मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और क्षेत्र में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर भाजपा टोंक के जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सह प्रभारी रामानंद गुर्जर, शिवजी रामजी चौधरी, पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष सुरज्ञान सिंह गुर्जर, ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महामंत्री रतनदीप गुर्जर, पूर्व सरपंच श्योजी राम गुर्जर, अंबालाल गुर्जर, पूर्व सीआर मनफूल गुर्जर, रामकुवार मीणा बाढ़, पुजारी श्रवण भोपा, राजाराम गुर्जर, ममता गुर्जर, पूर्व सरपंच, आदर्श ग्राम पंचायत डांगरथल,
सहित समाज के प्रबुद्धजनों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों का मंदिर कमेटी/ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में भगवान देवनारायण जी का छायाचित्र एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सांसद अलका गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक समरसता की अपेक्षा व्यक्त की।
