युवाचार्य महेन्द्र ऋषिजी म.सा. का 25 जून को भव्य नगर प्रवेश

(महेन्द्र नागौरी)

यश विहार से चन्द्रशेखर आजाद नगर तक निकलेगी मंगल विहार यात्रा, समाज में उत्साह

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल।आगम रत्नाकर युवाचार्य परम पूज्य श्री महेन्द्र ऋषिजी म.सा. आदि ठाणा एवं साध्वीवृंद का गुरुवार, 25 जून को भीलवाड़ा में भव्य नगर प्रवेश होगा। आचार्य सम्राट की कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित इस मंगल अवसर को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।
नगर प्रवेश यात्रा यश विहार से रूप रजत विहार होते हुए चन्द्रशेखर आजाद नगर तक पहुंचेगी। श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर संतों की अगवानी करेंगे। समाजजनों ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नगर प्रवेश एवं मंगल विहार यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।
संतों के आगमन पर श्रद्धालु कोटि-कोटि नमन अर्पित करेंगे।