Homeराजस्थानअलवरनागौर में निजी बसों के पहिए थमे, कलेक्ट्रेट पर ऑपरेटर्स का...

नागौर में निजी बसों के पहिए थमे, कलेक्ट्रेट पर ऑपरेटर्स का हल्ला बोल

Published on

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल|नागौर में निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज़ कर दिया है। हड़ताल के चलते जिलेभर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।निजी बसों के बंद रहने से उन कई रूट्स पर यातायात ठप हो गया है, जहां रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता। ऐसे में ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई है। कुछ ग्रामीण रूट्स पर स्थानीय स्तर पर सीमित निजी बसें संचालित हो रही हैं।
हड़ताल पर उतरे बस ऑपरेटर्स ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि उन्हें रोडवेज के समान व्यवहार और सुविधाएं दी जाएं। ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि बुधवार तक कुछ मार्गों पर बसों का संचालन किया गया, लेकिन गुरुवार से सभी निजी बसें पूरी तरह बंद रहेंगी।

*7 हजार से अधिक यात्री प्रभावित*

जिला मुख्यालय से करीब 250 निजी बसों का संचालन होता है, जिनसे प्रतिदिन 7 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। हड़ताल के कारण इन यात्रियों की दैनिक दिनचर्या और जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
निजी बस संचालक ऑपरेटर्स संघ के सचिव लिखमर्म भाम्भू ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न,रोशनलाल सैनी बने अध्यक्ष

बानसूर।स्मार्ट हलचल|बानसूर में पहली बार हुए संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न हो गए...

भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने फाग उत्सव मनाया

 रणवीर सिंह चौहान  स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी. भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा एवं अखिल...

राजस्थान कांग्रेस ने RGPRS के बानसूर-नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रणजीत कसाना को किया नियुक्त

कोटपूतली बहरोड़, 25 फरवरी 2026 | स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कोटपूतली...