सोशल मीडिया पर 22 हजार गानों को अपनी आवाज से सजाने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने उनके चाहने वालों को बेहद चिंता में डाल दिया है. दिल्ली में हुए पद्म पुरस्कार समारोह का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अलका याग्निक, जिन्हें हाल ही में देश के प्रतिष्ठित सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया है, एक व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. वे काफी कमजोर लग रही हैं और एक शख्स उन्हें सहारा देकर ले जाता हुआ नजर आ रहा है.

