निर्जला एकादशी पर नींबू पानी की लगाई छबील

(अर्पित जैन)

भैंसलाना|स्मार्ट हलचल।कस्बे के युवाओं द्वारा निर्जला एकादशी पर मुख्य रोड़ पर राहगीरों एवं ग्रामीणों को नींबूपानी पिलाया गया।आयोजकों ने बताया कि सुबह 9 बजे शाम तक जयपुर रोड स्थित अंजनी मिष्ठान भंडार के पास ग्रामीणों सहित रोड से गुजरने वाले राहगीरों को नींबूपानी पिलाया गया।इस दौरान राहुल सैनी,विपिन योगी,रमेश गेट,अजय उज्ज्वल,भवरलाल कुमावत,मदनसिंह,राकेश सोनी,अशोक लड्डा,सत्यनारायण योगी आदि मौजूद रहे।