23वें जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में-आज 26 जून को होगा आशीर्वाद एवं भामाशाह सम्मान समारोह

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/डिग्गी। स्मार्ट हलचल।जाट समाज सामूहिक विवाह आयोजित समिति, जिला टोंक द्वारा आयोजित 23वें जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का शुभारंभ गुरुवार को श्री गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। सम्मेलन में 23 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे।
समिति के प्रवक्ता रामधन जावल्या ने बताया कि शुक्रवार, 26 जून को आयोजित मुख्य समारोह में नवदम्पतियों के लिए आशीर्वाद एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री धन्ना भगत पीठाधीश्वर श्री 108 श्री बजरंग देवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम मील, प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान जाट महासभा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी उपस्थित रहेंगे। वहीं राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां, आदर्श जाट महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भैरूराम डागर, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक समारोह में शिरकत करेंगे।
*कार्यक्रम की रूपरेखा*
* निकासी : प्रातः 7:15 बजे
* प्रतिभोज : प्रातः 9:00 बजे
* तोरण : प्रातः 9:15 बजे
* पाणिग्रहण संस्कार : प्रातः 11:15 बजे
* आशीर्वाद समारोह : दोपहर 1:15 बजे।
*गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ*
सम्मेलन का शुभारंभ समिति अध्यक्ष राजेश चौधरी तथा ऋषिलाल-अनिता चौधरी एवं मुकेश खादवाल-रामेश्वरी देवी चौधरी परिवार द्वारा विधि-विधान से गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण कर किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित भंवरलाल एवं राजाराम पारीक ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर संयोजक रामलाल बगड़िया, पूर्व अध्यक्ष छितरलाल ताकर, मंत्री रामकरण बुगालिया, पूर्व अध्यक्ष गिर्राज निठारवाल, पूर्व प्रवक्ता मुकेश खादवाल, ऋषिराज चौधरी, ऊमेद सिंह दगोलिया, किशनलाल लाम्बा, प्रहलाद दगोलिया, बद्रीलाल दगोलिया, हीरालाल बुगालिया, सत्यनारायण सरूड़िया, बजरंगलाल कुंडरवाल, रोशनलाल बगड़िया, गोपाल तेतरवाल, रामप्रसाद चौधरी, गिर्राज देगड़ा, विष्णु डिग्गी, रामनारायण सरूड़िया, सवाईराम रोलानिया, नंदलाल चांदड़िया सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।समिति अध्यक्ष राजेश चौधरी ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद देने एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।