शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक माफिया की जांच की मांग-जिग्नेश मेवानी
भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते पेपर लीक ने छात्रों की मेहनत को तार तार कर कुचल दिया-राखी गौतम
*पेपर लीक एक घटना नही भाजपा का सिस्टम बनकर रह गया है- भानु प्रताप*
कोटा : स्मार्ट हलचल।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ आज कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के साथ सर्किट हाउस में किया गया। इस 40 दिन के अभियान के तहत देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्र, अभ्यर्थी, कोचिंग हब और कॉलेज कैंपस में संपर्क किया जाएगा।
कोटा में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोटा संयोजक एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक जिग्नेश मेवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कांग्रेस की 3 मुख्य मांगें रखी
1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। पेपर लीक माफिया, वेंडर एजेंसियों और राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच हो।
2. पूरी परीक्षा व्यवस्था का ओवरहॉल हो। NTA, पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, परीक्षा केंद्र और वेंडर कॉन्ट्रैक्ट की जांच हो।
3. तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू हो। परीक्षा तिथि, रिजल्ट और नियुक्ति की समयसीमा पहले घोषित हो।
भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोटा संयोजक एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक जिग्नेश मेवानी कोटा संयोजक जिग्नेश मेवानी ने प्रेस वार्ता में कहा नीट यूजी 2026 का पेपर लीक इस बात का सबूत है कि भाजपा की सरकार ने NTA को National Trauma Agency बना दिया है। 20 से अधिक छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, लाखों का भविष्य दांव पर है, फिर भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कुर्सी से चिपके हुए हैं। जब मंत्री खुद कह रहे हैं कि ‘छात्रों की आत्महत्या के लिए मैं जिम्मेदार हूं’, तो इस्तीफा देने में शर्म क्यों? पेपर लीक माफिया और उनके राजनीतिक संरक्षक बेनकाब होंगे। ‘छात्रों की गूंज’ अब सड़कों से दिल्ली संसद तक गूंजेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर हर हालात में इस्तीफा देना ही पड़ेगा।
शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कोटा कोचिंग की राजधानी है।देश भर से कोने कोने से हजारों छात्र छात्राये कोटा में पड़ने आते हैं यहां हर गली में एक छात्र अपने सपने लेकर रहता है। लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी मेहनत को पेपर लीक से कुचल दिया है। कोटा के छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। जिला कांग्रेस कमेटी छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को आगे ले जाएगी। 1 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव में कोटा के हर छात्र की आवाज़ होगी।
देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पेपर लीक अब एक घटना नहीं, भाजपा का सिस्टम बन गया है। 10 साल में 89 पेपर लीक, 6.5 करोड़ छात्र प्रभावित। ये आंकड़े चीख-चीख कर कह रहे हैं कि शिक्षा व्यवस्था ICU में है। गांव का किसान कर्ज लेकर बच्चे कोचिंग भेजता है, और बदले में उसे पेपर लीक मिलता है। यह अन्याय अब नहीं चलेगा। देहात का हर युवा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के साथ खड़ा है। काग्रेस कमेटी के जिला महासचिव डॉ विजय सोनी ने बताया कि सर्किट हाउस प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से पीसीसी महासचिव जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज,खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान , निवर्तमान उपमहापौर पवन मीणा,महासचिव डॉ विजय सोनी युवा कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद्दीन गुड्डू , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा,आईटी सेल देहात अध्यक्ष प्रदीप सुमन आदि मौजूद रहे।
