गौरव पारीक
कोड़ी/ड्योढ़ी। स्मार्ट हलचल।निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्याम मित्र मंडल ड्योढ़ी के तत्वावधान में शीतल पेय सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री ठाकुर जी महाराज कोड़ी के महंत दयाल महाराज गौड़ द्वारा पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर महंत दयाल महाराज गौड़ ने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन जलदान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में इस दिन किए गए दान एवं सेवा कार्य को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा इनका निरंतर आयोजन होना चाहिए।शीतल पेय सेवा कार्यक्रम में धर्मेन्द्र गौड़, लालचंद कुमावत, रामधन कांसोटिया, वीरेंद्र कांसोटिया, महेंद्र प्रजापत, सुभाष सैन, कृष्णा कांसोटिया, मनोज सैन, सोहन कुमावत, नरेंद्र दमामी, रामजीलाल रैगर, सुरेश मीणा, रामजीलाल प्रजापत, तेजपाल यादव, विकास वर्मा एवं गोपाल मीणा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे जनहित एवं धर्मार्थ कार्य बताया। श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य ने सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया।
