देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS) में डॉक्टरों की कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। संसद में पेश सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 से 2024 के बीच 20 AIIMS में कुल 429 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया। इनमें सबसे अधिक 52 इस्तीफे दिल्ली AIIMS से हुए, जो देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। इसके बाद ऋषिकेश (38), रायपुर (35), बिलासपुर (32) और मंगलागिरी (30) का स्थान आता है। इस्तीफों की प्रमुख वजह बेहतर वेतन और सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र AIIMS की तुलना में 4 से 10 गुना अधिक वेतन दे रहा है।
