Homeराजस्थानजयपुरमाण्डकलां में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा कीर मेहरा समाज का...

माण्डकलां में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा कीर मेहरा समाज का भव्य मंदिर

Published on

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/नगरफोर्ट।स्मार्ट हलचल|राजस्थान के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल मिनी पुष्कर एवं मांडव ऋषि की तपोभूमि के रूप में विख्यात, टोंक जिले के पवित्र सरोवर स्थित नगरफोर्ट के माण्डकलां में कीर-कहार केवट कश्यप मेहरा स्वजातीय समाज का भव्य मंदिर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है।
समिति के संयोजक किशन लाल कहार ने बताया कि जन-जन की आस्था के प्रतीक एवं प्राचीन काल में धारा नगरी के नाम से प्रसिद्ध माण्डकलां के पवित्र सरोवर तट पर स्थित श्रीहरि सदगुरू कालू बाबा मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंदिर की दूसरी मंजिल की छत का लेवल पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही दूसरी मंजिल की छत डाली जाएगी। इसके साथ ही मंदिर के भव्य शिखर का निर्माण भी कराया जाएगा। मंदिर निर्माण हेतु स्थानीय एवं आसपास के गांवों सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों के समाज बंधुओं से चंदा एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है। साथ ही माण्डकलां नगरफोर्ट में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन से होने वाली बचत राशि भी इस पुनीत कार्य में लगाई जा रही है। माण्डकलां नगरफोर्ट के पवित्र सरोवर पर आने वाले श्रद्धालु निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता को निहारते हुए समाज की एकजुटता और आस्था की सराहना कर रहे हैं।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

मंडावर अलवर फाटक पर ट्रक की टक्कर से एक महिला की हुई मौके पर मौत

नीरज मीणा मंडावर। स्मार्ट हलचल/थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, हादसे में दो...

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल?

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल|जिले की उनियारा पंचायत समिति (मु. अलीगढ़) क्षेत्र की ग्राम...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित राकेश चंदेरिया  महुआ कस्बे में...