महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, जयपुर में 27 से 29 जून तक आयोजित हो रही जयपुर संभाग की रीजनल स्पोर्ट्स मीट जूडो 2026 में निर्णायक की भूमिका के लिए नगर फोर्ट तहसील क्षेत्र रानीपुरा निवासी मोहित मरमट पुत्र हरिभजन मीना का चयन किया गया है। मोहित मरमट वर्तमान में सर्टिफाइड जूडो कोच और स्टेट टेक्निकल ऑफिशियल हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन के तत्वावधान में हो रही इस प्रतियोगिता की निर्णायक सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।इस उपलब्धि पर राजस्थान जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सांतरुक, कोच बी.पी. मीना, दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के सचिव हिम्मत सिंह गुर्जर, प्रिंसिपल गोपाल मीना, नटवर सिंह, परशु राम मीना, अंतरराष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी अजय सिंह मीना, अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटिंग खिलाड़ी सुशील मेवाल, पूर्व सरपंच हेमेन्द्र गुर्जर, विनोद मीना सहित खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने मोहित मरमट को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
