अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।रेगरान मोहल्ला (छोटा बास) में प्रस्तावित श्री बालाजी एवं गंगा मैया मंदिर और परिसर की बाउंड्री निर्माण का शुभारंभ शनिवार सुबह 7:15 बजे बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भूमि व नींव पूजन का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।मुख्य यजमान एडवोकेट घनश्याम फुलवारी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना और हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत और भूमि पूजन के लोकगीत गाकर माहौल को और अधिक दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी और मां गंगा से समाज की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर एडवोकेट घनश्याम फुलवारी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों को सहेजने और नई पीढ़ी को जोड़ने का केंद्र है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से मंदिर निर्माण में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। वहीं, समाज के वरिष्ठजनों ने इसे एकता और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए संकल्प लिया कि इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित:
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए समाज के वरिष्ठजन बंसीलाल सिंगाड़िया, जगदीश सुखधामी, मदनलाल फुलवारी, भगवान गोस्वामी, गणपत कुर्डिया, गणपत चोरोटिया, किशोर बंशीवाल, महेश खोरवाल, माणक फुलवारी, राजू फुलवारी, गोपाल सिंह झरोटिया, दिलीप फुलवारी, राकेश राठौड़, जयहिंद दोलिया, लालचंद दोलिया, हरीश बंशीवाल, मोतीलाल सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में हर्ष की लहर है और निर्माण कार्य निर्विघ्न पूरा होने की प्रार्थना की जा रही है।
