राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई। यह भारतीय समयानुसार 7 बजकर 4 मिनट पर महसूस किया गया।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान था, जो जमीन से 215 किमी नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए।
