Homeराज्यउत्तर प्रदेशभुगतान विवाद को लेकर ग्राम प्रधान ने की शिकायत

भुगतान विवाद को लेकर ग्राम प्रधान ने की शिकायत

Published on

_एडीओ पंचायत व सचिव पर मिलीभगत और कमीशन मांगने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार_

खखरेरू /फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|विकासखंड धाता की ग्राम सभा बसवा के ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई है तथा जिला अधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रधान का आरोप है कि ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान जानबूझकर रोका जा रहा है, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में उन्होंने भुगतान संबंधी जानकारी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धाता को दी थी, जिसके बाद सचिव द्वारा आंशिक भुगतान कराया गया। उनका आरोप है कि उनका डोंगल लेकर काउंसलिंग इंजीनियर के नाम से ब्लॉक स्तर पर फर्जी भुगतान दर्शाया गया और मात्र दो प्रतिशत राशि का भुगतान किया गया।

5 जनवरी को आयोजित तहसील दिवस में भी प्रधान ने प्रार्थना पत्र दिया था। बताया गया कि बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने बीडीओ से विकलांग शौचालय में टोटी न लगाए जाने का कारण पूछा, जिस पर प्रधान ने भुगतान लंबित होने की बात रखी। इस पर डीएम ने टोटी लगवाकर शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए थे, किंतु प्रधान का आरोप है कि एडीओ पंचायत एवं सचिव द्वारा अब तक भुगतान नहीं किया गया।

प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत एवं सचिव आपस में रिश्तेदार हैं और भुगतान के एवज में कमीशन की मांग की जाती है। उनके अनुसार—
₹50,000 से अधिक के भुगतान पर एडीओ पंचायत द्वारा 5 प्रतिशत तथा सचिव द्वारा 15 प्रतिशत की मांग की जाती है।
सफाई कर्मी की नियुक्ति के नाम पर ₹10,000 की मांग की गई।
ग्राम सभा के सभी दस्तावेज सचिव अपने पास रखे हुए हैं।
प्रधान का कहना है कि बीते तीन वर्षों से ग्राम सभा में स्थायी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। साथ ही विधवा महिलाओं के आवास की सूची भी तैयार नहीं हो पाई है, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विकासखंड अधिकारी से शिकायत करने पर एडीओ पंचायत द्वारा उन्हें गुमराह किया जाता है, जिसके कारण गांव में कराए गए विकास कार्यों की धनराशि का भुगतान लंबित है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी धाता राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रधान के द्वारा भुगतान से संबंधित शिकायत की जानकारी प्राप्त हुई है और जल्दी जो भी लंबित भुगतान है उनको करवाया जा रहा है सफाई कर्मी के मुद्दों में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मी की नियुक्ति को लेकर डीपीआरओ फतेहपुर को लिखा गया है जल्दी वहां सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाएगी बाकी आरोप प्रधान के द्वारा मनगढ़ंत तरीके से लगाए गए हैं जिनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस सम्पन्न

(सुघर सिंह सैफई) स्मार्ट हलचल|उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय...

कानपुर में छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी कॉलेज में जमकर बवाल, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल

सुनील बाजपेई कानपुर।स्मार्ट हलचल|कल मंगलवार जेसीबी से टकराकर हुई छात्र की मौत के मामले में...

होली पर रेलवे हाई अलर्ट: रंगों के त्योहार से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा,हर प्लेट फॉर्म पर चौकसी

स्मार्ट हलचल|वाराणसी। होली के रंग इस बार सिर्फ गुलाल तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि...