छात्रावास के अध्यक्ष रतनलाल मुंडेतिया एवं सचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया बने

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय रेगर समाज छात्रावास विकास समिति शाहपुरा की बैठक देबीलाल नींदरिया की अध्यक्षता में छात्रावास शाहपुरा में संपन्न हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर रतनलाल मुंडेतिया सचिव, एडवोकेट कमलेश कुमार मुंडेतिया उपाध्यक्ष, मेवालाल जगरवाल, लादूराम जारोटिया, कोषाध्यक्ष हंसराज जाबरोलिया, सह सचिव चंद्रप्रकाश इंदौरिया, सरक्षक देवीलाल नींदरिया, रणजीत नींदरिया, कैलाशचंद्र इंदौरिया को मनोनीत किया गया। नवीन कार्यकारिणी का समाज जिन्होंने माला और साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। नवनियुक्त छात्रावास सचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी रेगर समाज के छात्रों के शैक्षणिक विकास के हित में कार्य करेगी। आगामी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के व्यक्तियों एवं छात्रावास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्मान समारोह रखा जाकर सम्मान किया जाएगा। नवनियुक्त छात्रावास अध्यक्ष रतन लाल मुंडेतिया ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होगा और छात्रों को अध्ययन के लिए अच्छा वातावरण मिले इसके लिए हर संभव सकारात्मक कार्य किया जाएगा। सामाजिक उत्थान और सामाजिक जागरूकता के लिए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देबीलाल नींदरिया, रतनलाल आरटिया, रामेश्वर लाल रेगर पारोली, मोहनलाल रेगर, भंवरलाल रेगर, माधुलाल रेगर, संपत लाल रेगर रहड़, ब्रह्मदत्त रेगर जहाजपुर, रामपाल रेगर रासेड, प्रहलाद रेगर, आनंद मुंडेतिया, मदनलाल जगरवाल, मेवालाल जगरवाल, कैलाशचंद्र इंदौरिया, चंद्रप्रकाश रेगर, रंणजीत रेगर गणेशपुरा, गोपाल लाल जारोटिया, धन्नालाल रेगर अरनिया रासा, बंसीलाल रेगर, भेरूलाल रेगर सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।