महावीर सेन
मांडलगढ़/भीलवाड़ा, 29 जून। स्मार्ट हलचल।क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर रविवार को मांडलगढ़ उपखंड के गेणोली स्थित कंकाली माता मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा एवं आस्था के साथ इंद्र पूजा का आयोजन किया गया।पूजा-अर्चना के दौरान ग्रामीणों ने भगवान इंद्र से समय पर अच्छी वर्षा होने तथा क्षेत्र में समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की। पूजा के उपरांत पारंपरिक रूप से बाटी-भोग का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण के बाद मंदिर के पुजारी को भोजन कराकर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया गया।
ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि इंद्र देव की कृपा से क्षेत्र में अच्छी वर्षा होगी, जिससे किसानों की फसलें लहलहाएंगी और खुशहाली आएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे।
