काछोला में पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ, 2341 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद

स्मार्ट हलचल।काछोला 28 जून कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला में रविवार को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
अभियान का शुभारंभ पल्स पोलियो महाअभियान की सुपरवाइजर सुमित्रा तिवारी एवं वार्ड बॉय जायद अली की मौजूदगी में मांडलगढ़ विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी ने बूथ केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वरिष्ठ चिकित्सा कर्मी महावीर माली,भाजपा नेता भेरू लाल मंत्री,शिव प्रकाश टेलर,सुमित्रा तिवाड़ी,मोहम्मद शाबीर रंगरेज सहित आदि ने किया।इस दौरान अभिभावकों को बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर करवाने तथा प्रत्येक पोलियो अभियान में बच्चों को खुराक अवश्य दिलाने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत क्षेत्र के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। विभाग ने आमजन से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभियान के दौरान “दो बूंद जिंदगी की” तथा “याद रहे! एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा” का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर योगेश मालू, नवल जेथलिया,सहित स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सुपरवाइजर सुमित्रा तिवाड़ी ने बताया कि काछोला सहित 26 बूथ पर पोलियो दवा पिलाई गई।