(मोहम्मद आज़ाद नेब)
जहाजपुर स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ रविवार को उप जिला चिकित्सालय से किया गया। अभियान के तहत चिकित्सा अधिकारियों ने नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।शुभारंभ के अवसर पर पीएमओ डॉ. दिलीप मीणा एवं डॉ. नईम अख्तर ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा, डॉ. प्रशांत वर्मा, ब्लॉक पोलियो प्रभारी खेमराज मीणा, सुपरवाइजर सुमित कुमार, अंजनी पत्रियां, महेंद्र मीणा, नर्सिंग अधिकारी रमेश मीणा, कोल्ड चेन प्रभारी सुनील सालवी, वैक्सीनेटर कविता जाट, अंजना गुजराती सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पीएमओ डॉ. दिलीप मीणा ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं और घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें।
बीसीएमओ डॉ. भागीरथ मीणा ने बताया कि अभियान के पहले दिन ब्लॉक क्षेत्र में स्थापित 145 पोलियो बूथों पर 580 वैक्सीनेटर, 2 मोबाइल टीमें एवं 28 सुपरवाइजरों की निगरानी में 21,538 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश रविवार को बूथ तक नहीं पहुंच सके। विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं।
