अनिल कुमार
ब्यावर – 25 फ़रवरी
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय में आज ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा एवं जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से आत्मीय मुलाकात की।
सैकड़ों की संख्या में आए उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-धमाकों के साथ अपने नेताओं का स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।
“कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत” — गोविंद सिंह डोटासरा
उपस्थित कार्यकर्ताओं के विशाल समूह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक जमीनी कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। डोटासरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर हों।
डोटासरा ने कहा कि “हम सबको मिलकर संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आमजन के हक के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़नी है। संगठन में ही शक्ति है और आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से नया इतिहास रचेगी।”
इस अवसर पर ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा और जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी हमारे लिए सेवा का अवसर है। हम सबको साथ लेकर चलेंगे और ब्यावर में कांग्रेस के हाथ को और मजबूत करेंगे साथ हा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता होगी। पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।”
इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और कपासन प्रभारी आशीषपाल पदावत, प्रवीण बडौला, प्रहलाद गुर्जर, मंडल अध्यक्ष, सिकन्दर काठात, रवि डंडायत, भरत काठात, बन्ना काठात, वृतंजय आर्य, डॉ. जगदीश मेघवाल, ओमप्रकाश गुर्जर, मंगल सिंह भाटी, अशोक पंवार, सतीश सोलंकी, त्रिभुवन राय शर्मा, जगदीश जांगिड, भंवरलाल जांगिड, कालूसिंह, संजय शर्मा, साहिल ,श्रीमाल, सुरेश बाकोलिया, ओमप्रकाश जोधावत, दौलत सिंह सहित ब्यावर और जवाजा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।










