अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर में घरेलू गैस के दुरुपयोग और अवैध भंडारण के खिलाफ रसद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 9 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई खाद्य विभाग के 12 फरवरी के निदेर्शों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी सोहन सिंह चौहान और प्रवर्तन निरीक्षक विक्रांत मथुरिया की टीम ने फतेहनगर कॉलोनी स्थित नाकोड़ा स्वीट्स एंड नमकीन भंडार पर छापा मारा। जांच में 8 वाणिज्यिक और 1 घरेलू सिलेंडर कुल 9 सिलेंडर जब्त किए गए जांच के दौरान दुकान संचालक संजय कच्छाड़ा (पुत्र सुनील कच्छाड़ा) के पास गैस खरीद के बिल-वाउचर, उपभोक्ता डायरी और भंडारण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही सिलेंडर भंडारण स्थल पर सुरक्षा मानकों का भी गंभीर उल्लंघन पाया गया विभाग ने एलपीजी आदेश 2000 के उल्लंघन में जब्त सिलेंडरों को ब्यावर गैस सर्विस के यशपाल सिंह को सुपुर्द किया। प्रकरण को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6 अ के तहत जिला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक ने कहा कि गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और उपभोक्ताओं से वैध व सुरक्षित उपयोग की अपील की गई है










